फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Recommend disciplinary action against project manager

Nainital News: परियोजना प्रबंधक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Recommend disciplinary action against project manager
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल शहर के रूसी बाइपास पर निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने और समय अंतर्गत डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी है।

कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि पूर्व में नैनीताल से रूसी बायपास मार्ग पर सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना की आशंका बनी थी, इसके चलते समस्या का समाधान करने और सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया था। इसमें परियोजना प्रबंधक ने कुमाऊं आयुक्त को सभी कार्यों को पूरा होने की आख्या दी गई थी, लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए, किंतु परियोजना प्रबंधक ने समय पर डामरीकरण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed