{"_id":"6a7cbdf246429dbc0f0d4c92","slug":"realty-sector-likes-the-connection-kadha-nainital-news-c-418-1-shld1006-9277-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दिलाएं पेयजल कनेक्शन : कैड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दिलाएं पेयजल कनेक्शन : कैड़ा
Thu, 13 Aug 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के ढोलीगांव में बीते बुधवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 68 में से 57 शिकायतें मौके पर ही हल कर दी गईं।
ग्रामीणों ने पेयजल कनेक्शन, जंगली जानवरों से फसल नुकसान, शिक्षकों व डॉक्टरों की कमी व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जैसी समस्याएं उठाईं। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों को जेजेएम योजना से पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नियुक्त करने और विद्यालयों में शिक्षकों की जल्द तैनाती को भी कहा। कृषि विभाग को फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन
यहां सीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, डीपीआरओ सुरेंद्र बैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, बीडीओ केएस सामंत, डिकर मेवाड़ी आदि थे।