फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   reach from ambulance and onfoot

रुद्रपुर से भीमताल पैदल और भीमताल से अल्मोड़ा एबुलेंस में पहुंचे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
reach from ambulance and onfoot
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)। रुद्रपुर के पांच सिडकुल कर्मी बृहस्पतिवार की रात दो बजे पैदल चलकर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे थके हारे भीमताल पहुंचे। जहां भीमताल में अमर उजाला से वार्ता में उन्होंने बताया कि पैसों की कमी और खाने पीने की चिंता के चलते वह वापस अपने गांव अल्मोड़ा के हवालबाग लौटे। सिडकुल कर्मियों की समस्या पर अमर उजाला ने प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की जिस पर पुलिस प्रशासन ने एबुलेंस की मदद से उन्हें अल्मोड़ा भेजा। शुक्रवार की दोपहर एक बजे रुद्रपुर से भीमताल पहुंचे मनोज कुमार, विनोद कुमार, मुकेश, अर्जुन कुमार और ममता जो सिडकुल में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में फैक्ट्री बंद होने से पैसे खत्म होने और राशन सामग्री न मिल पाने से सभी लोग बृहस्पतिवार की रात 2 बजे वापस घर जाने को मजबूर हो गए। भीमताल पहुंचने पर अमर उजाला और पुलिस प्रशासन के सहयोग से उन्हें एबुलेंस की मदद से अल्मोड़ा भेज दिया गया। फोटो कैप्सन- 27बीटीएल07-08पी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed