फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raunak returned to Nainital, sailing started

नैनीताल में फिर से लौटी रौनक, नौकायन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Raunak returned to Nainital, sailing started
नैनीताल। कोविड गाइडलाइन में ढील मिलते ही इन दिनों नैनीताल में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पर्यटन गतिविधियां पटरी पर आते ही पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही अप्रैल में कोविड कर्फ्यू घोषित कर दिया गया था। नौकायन बंद होने के साथ नगर में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई। साथ ही होटल में ठहरने के नियम भी कड़े कर दिए थे। कोरोना का प्रकोप कम होते ही सरकार ने कोविड कर्फ्यू में ढील दी है। ऐसे में सरकार के ढील देते ही पर्यटकों और कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार से नैनीझील में नौकायन शुरू होने के साथ ही पंत पार्क में फड़ लगने से शहर की रौनक लौट गई है। पूरे दिन नैनीझील में नौकाएं लहरों के बीच हिलोरे मारतीं नजर आईं और पर्यटकों ने भी इसका जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक पंतपार्क में लगे फड़ों और भोटिया मार्केट से खरीदारी करते नजर आए। इधर देर शाम तक माल रोड में पर्यटकों की चहलकदमी होती रही।
विज्ञापन

पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नौकाचालकों को कोविड नियमों का पालन करते हुए नौका संचालन करने के निर्देश दिए हैं। इधर जू वन प्रभाग के आरओ अजय रावत ने बताया कि जू, बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल अगली गाइडलाइन के बाद पर्यटकों के लिए खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed