फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rashifal 2024: This year these zodiac signs will get immense financial benefits

New Year 2024: इस साल ये राशियां बनेंगी अमीर, सालभर बरसेगा पैसा, जानें कन्या और मीन को होगा फायदा

Wed, 03 Jan 2024 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद
अमित उप्रेती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 10:40 AM IST
सार

इस साल कन्या लग्न और सिंह राशि में चंद्रमा प्रवेश के साथ मघा नक्षत्र के सानिध्य में नए साल की शुरुआत हो रही है। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन
Rashifal 2024: This year these zodiac signs will get immense financial benefits
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल अच्छी वर्षा और हिमपात की काफी संभावनाएं हैं। वर्ष देवी आपदा, प्राकृतिक, रूप से जहां कष्टकारी रहेगा, वहीं राजनैतिक उलटफेर के अलावा योग व्याधि का भी योग बना हुआ है। तेल दलहन, सब्जी-अनाज, सोने और चांदी में उछाल रहेगा। इसके अलावा कई गंभीर बीमारियों का भय भी बना रहेगा। खासकर बच्चों को साल के उत्तरार्द्ध में गंभीर बीमारी शीत–ठंड, ज्वरादि गंभीर और संक्रामक का प्रकोप का बना रहेगा। कोरोना महामारी का प्रभाव शिशुओं और किशोरावस्था में अधिक देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती के अनुसार कन्या लग्न और सिंह राशि में चंद्रमा प्रवेश के साथ मघा नक्षत्र के सानिध्य में नए साल की शुरुआत हो रही है। साल वृष, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए थोड़ा परेशानी कारक हो सकता है। जबकि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के आसार हैं। व्यापारी वर्ग को साल भर आय में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं, ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि पंचागों के अनुसार मौसम के लिहाज से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि पर्वतीय राज्यों में अधिक वर्षा के कारण भूस्खलन, भूकंप आदि समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- वाहन चालकों की हड़ताल का दिखा असर: 14 बसों में दिल्ली और पहाड़ के यात्रियों को किया रवाना, जानें और क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को निवेश तो किसी को विद्या और नौकरी में मिलेगा फल

  • मेष- संपत्ति क्रय विक्रय के लिए वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक तथा राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा।
  • वृषभ- आर्थिक पक्ष मजबूत, पैतृक संपत्ति से धनागमन होगा। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। स्वास्थय का ध्यान रखें, वाद विवाद से बचें।
  • मिथुन- व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। प्रगति के द्वार खुलेंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी।
  • कर्क- शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। कुटुंब में अशांति का वातावरण रहेगा। भूमि, भवन, वाहन में निवेश करने से पूर्व सावधानी बरतें। वर्ष का पूर्वार्द्ध भाग शुभ रहेगा।
  • सिंह- भूमि–भवन–वाहन के क्षेत्र में निवेश लाभकारी होगा। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न होने के पूर्ण योग हैं। नौकरीपेशा और विद्यार्थी वर्ग के लिए शुभ फल कारक रहेगा।
  • कन्या- विद्यार्थी वर्ग के लिए अति शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अति शुभ है। पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।
  • तुला- भूमि, भवन, वाहन के क्षेत्र में किया गया पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष शुभ फल कारक रहेगा।
  • वृश्चिक-  स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए वर्ष उत्तम है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष शुभ है।
  • धनु- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शेयर बाजार में निवेश लाभ देगा।
  • मकर- वर्ष उत्तम फल कारक रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी।
  • कुंभ- सभी कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। सहकर्मियों से व्यर्थ के विवाद में ना पड़े। छात्रों के लिए उत्तम वर्ष।
  • मीन- वर्ष 2024 शुभ फल देने वाला है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी रहेगा, प्रथम चरण तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में लाभ, भूमि, भवन, वाहन के क्षेत्र में पूंजी निवेश लाभ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed