फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rare Spot Ballid Eagle Owl shown in Ramnagar

रामनगर में दिखा दुर्लभ स्पॉट बैलिड ईगल आउल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rare Spot Ballid Eagle Owl shown in Ramnagar
रामनगर के सीतावनी रोड पर पेड़ बैठ दिखाई दिया दुलर्भ स्पॉट बैलिड ईगल आउल। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। सीतावनी रोड स्थित बांगाझाला टंकी के पास दुर्लभ स्पॉट बैलिड ईगल आउल दिखा है। इस दुर्लभ प्राणी की फोटो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने खींची है। रजवार का दावा है कि अब तक कोई इसकी फोटो नहीं खींच पाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम वाइल्ड लाइफफोटोग्राफर दीप रजवार ने इस दुर्लभ आउल को अपने कैमरे में कैद किया और इसका यहां होना पक्षी प्रेमियों के लिए एक अच्छा संकेत है। इस दुर्लभ आउल का यहां पर दिखना यहां की मजबूत जैव विविधिता को दर्शाता है। उल्लू की इस प्रजाति का आकार बड़ा होता है। यह जंगलों में पाया जाने वाला बड़ा शिकारी पक्षी है, जो रात में सक्रिय रहता है।
विज्ञापन

इसे फॉरेस्ट ईगल आउल के नाम से भी जाना जाता है।
दीप बताते हैं कि दिन के समय यह घने जगलों में पेड़ों के पत्तों में छुपा रहता है। कभी-कभी यह दिन के समय भी शिकार कर लेता है। यह एक शक्तिशाली पक्षी है, जो आकार में अपने से कई गुना बड़े जीवों को शिकार बना लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गीदड़ का भी शिकार कर सकता है। इसके अलावा, जंगली मुर्गों, क्लीज फीजेंट, मोर, खरगोश, सीवट, बड़ी गिलहरी तथा कभी-कभी सांपों और बड़ी छिपकलियों का भी शिकार कर लेता है। इस पक्षी के प्रजनन का समय दिसंबर से मार्च तक होता है। इसका घोंसला बड़े पेड़ों के खोल में होता है। यह गिद्ध और चील के पुराने घोंसलों का भी प्रयोग कर लेता है। यह पहाड़ों में पत्थरों की दरारों में भी अपना घोंसला बना लेता है। मादा एक अंडा देती है तथा नर-मादा मिलकर चूजों को पालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed