फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   misdeed of a minor in ramnagar

Ramnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म, जन्म के साथ ही शिशु की मौत; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Sat, 31 Aug 2024 10:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 31 Aug 2024 10:14 AM IST
सार

रामनगर में नाबालिग छात्रा के साथ बहला फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। गर्भवती छात्रा ने बुधवार को एक नवजात को जन्म दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
misdeed of a minor in ramnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में नाबालिग छात्रा के साथ बहला फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। गर्भवती छात्रा ने बुधवार को एक नवजात को रामनगर सरकारी अस्पताल में जन्म दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का एक युवक कुछ माह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने किसी से भी शिकायत करने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को बेटी के उत्पीड़न का पता तब चला, जब वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे की ठगी; मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि रामनगर अस्पताल में छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई, जिसमें उसके बच्चे की मौत हो गई। एसएसआई ने बताया पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed