फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rape Cheated Police

Nainital News: पुलिस दावों में कातिल के करीब, हकीकत में दूर

Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rape Cheated Police
प्रतीकात्मक। - फोटो : प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुई नंदी देवी की हत्या को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अंधेरे में ही हाथ-पांव मार रही है। हर दिन पुलिस जल्द खुलासा का दावा तो करती है, लेकिन कातिल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अभी तक मृतका का गायब हुआ मोबाइल भी बरामद नहीं किया जा सका है। अब पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को गोरापड़ाव निवासी नंदी देवी की उसके घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसके घर से कई दस्तावेज गायब हैं। उसका मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। इसमें कई तथ्य हाथ लगे हैं। उसी गांव में रहने वाली एक महिला के प्रेमी पर पुलिस की सुई अटकी है। पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने कई बातें बताई हैं। हत्या के समय प्रेमी के महिला के पास होने की पुष्टि नहीं हो रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेमी उसी दिन होटल चला गया था। पुलिस महिला को ही संदिग्ध मानकर चल रही है। ऐसे में पुलिस के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि महिला ने स्वयं हत्याकांड को अंजाम दिया या फिर किसी ने महिला की मदद की। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्थिति साफ हो गई है। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed