फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rann will be decorated from today, warriors will enter the field

आज से सजेगा रण, योद्धा उतरेंगे मैदान में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rann will be decorated from today, warriors will enter the field
आज से सजेगा रण, योद्धा उतरेंगे मैदान में
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए शुरू होंगे नामांकन, शनिवार और रविवार को रहेगी छुट्टी
11 बजे सुबह से दोपहर तीन बजे तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया
05 नामांकन पत्र बिके हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के लिए
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की सूची जारी कर दी है। उन्होंने कोरोना की गाइड लाइन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हर विधान सभा में आरओ की ही उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी।
हल्द्वानी विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय (आरओ) से पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। कुछ लोगों ने ऑनलाइन भी नामांकन पत्र निकाले हैं। पहले दिन नामांकन पत्र लेने वालों में सुमित हृदयेश, शोएब अहमद, महिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार रहे। शुक्रवार से नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या में तेजी आएगी।
विज्ञापन

नामांकन पांच दिन
हल्द्वानी। नामांकन पांच दिन होगा। 21 को नामंकन होगा जबकि 22 और 23 को अवकाश रहेगा। 24-25 को नामंकन होगा जबकि 26 को फिर अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 व 28 को नामांकन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोग ही रिटर्निंग ऑफिसर के पास आ सकेंगे
हल्द्वानी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार इस बार आरओ कार्यालय में प्रत्याशी के साथ दो लोगों को आने की ही अनुमति होगी। जुलूस आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा।
200 मीटर दूर खड़ा करना होगा वाहन
हल्द्वानी। नामांकन के चलते सभी आरओ कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा। उम्मीदवार को नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर अपना वाहन खड़ा करना होगा। दो वाहनों में ही प्रत्याशी आएंगे।
व्यय प्रवेक्षकों की नियुक्ति
हल्द्वानी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शातिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नैनीताल जिले के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। उपनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नैनीताल जिले के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं, भीमताल और नैनीताल के लिए आईआरएस 2007 बैच के कुंदन यादव मो. 8506889889, हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर के लिए आईआरएस बैच 2009 प्रशांत कुमार सिंहा मो. 9869192394 व्यय प्रेक्षक बनाया गया है।

पहले चरण में कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा
हल्द्वानी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत पीठासीन और मतदान अधिकारियों को रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित सरगम सिनेमा हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने सभी मतदान अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैड के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निर्देशित किया है कि वे सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण मनोयोग निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ काम करें। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed