फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rang gulal was put on holi meeting

होली मिलन कार्यक्रम में लगाए रंग गुलाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rang gulal was put on holi meeting
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा में भी पुरुष बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो..., पुष्प कली सब फूलन लागी..., फूल ही फूल सुहायो..., जंगला काफी राग में... आदि गीतों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, सचिव जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, राजेंद्र मजेठा, मनोज जोशी, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, अशोक साह आदि मौजूद रहे। वहीं नैनीताल समाचार द्वारा बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रसिद्ध होल्यारों ने होली गीत गाकर समा बांध दिया। राजीव लोचन साह ने बताया कि वर्ष 1986 से लगातार होली मिलन कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर होल्यारो ने एक दूसरे को टीका लगाकर होली की बधाई दी। इस वर्ष प्रसिद्ध वरिष्ठ होल्यार अतुल शाह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीआरएसपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडे, नरेंद्र पंत, राजा शाह, नवीन बेगाना, नरेश उनियाल, मनोज कुमार, जहूर आलम, हिमांशु पांडे मित्र आदि थे।
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों ने मनाई होली
नैनीताल। नगरपालिका परिसर में भी पालिका कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और कर्मचारियों ने होली के गीत गाए। इस मौके पर निरीक्षक हिमांशु चंद्र, मोहन, गोविंद रावत, दीपराज, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम में लगाए रंग गुलाल
रामनगर (नैनीताल)। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से शनिवार को लखनपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।
मुख्य अतिथि विशाल शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार रंगों के बिना फीका है, इसलिए उन्होंने शांतिपूर्वक होली खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मंडल की नगर अध्यक्ष तारा सती, हेमचंद भट्ट, राजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, नवीन तिवारी, पंकज कौशिक, प्रदीप पुठिया आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर ग्राम क्यारी में सिद्धि स्वयं सहायता समूह, नवदुर्गा सहायता समूह व संभूति स्वयं सहायता समूह ने भाजपा नेता विनोद बुधानी के माध्यम से बिना केमिकल वाले रंग तैयार किए। इस दौरान धीरज तिवारी, आनंद मेहरा, मंजू कांडपाल, गंगा लटवाल, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
महिला कीर्तन मंडलियों को दिया सामान
रामनगर। मालधन क्षेत्र के कुंभ गडार व हनुमान गढ़ी में ग्रामीणों को होली पर्व की भाजपाइयों ने बधाई दी। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल ने महिला कीर्तन मंडलियों को ढोलकी, दरी, चिमटा, मंजीरा, ढपली व झंकार का वितरण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, कृष्ण चंद्र बोगाडिया, प्रेम चंद्र, बिट्टू टम्टा, जीवन चंद्र, शंकर चंद्र, गोविंद राम मौजूद रहे। (संवाद)
होली के गीत गाकर दी बधाई
लालकुआं (नैनीताल)। मानव उत्थान समिति की ओर से सतपाल महाराज आश्रम में होली मिलन समारोह में श्रद्धालुओं ने होली के गीत गाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
सतपाल महाराज की शिष्य प्रचारिका बाई ने कहा कि होली का त्योहार हमें ईश्वर के प्रति भक्ति और समर्पण का संदेश देता है। मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी महात्मा सत्यबोधानंद व महात्मा आलोक आनंद ने भी अपनी सनातन संस्कृति और धर्म के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस मौके पर ज्वालादत्त पाठक, महेशचंद्र पांडे, घनश्याम रस्तोगी, सुंदरलाल मौर्य, उमेद सिंह रावत, दीक्षित बिष्ट राधे राम, भावेश, भुवन चंद्र उप्रेती, टीकाराम, विमल वर्मा, किरण, रेखा बिष्ट, दिव्या रस्तोगी, हेमा नेगी, उषा देवी, माही, शांति आदि मौजूद रहीं।
ले आईं गुलाल लाल, होरी खेल रहे हैं नंदलाल
भीमताल/बेतालघाट/गरमपानी/ज्योलीकोट (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं और पुरुषों में होली को लेकर बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं घर-घर जाकर होली के गीतों पर झूम रही हैं तो वहीं पुरुषों की टोलियां भी गांव-गांव जाकर खड़ी होली में होली के गीत ढोल और मंजीरे के साथ गा रही हैं।
शनिवार को भीमताल, मेहरागांव, नौकुचियाताल, बाईपास, ब्लॉक रोड, खुटानी, गोरखपुर क्षेत्र में बैठकी होली का धूम रही। विकास भवन में सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अबीर गुलाल का टीका लगाकर बधाई दी। गरमपानी के मझेड़ा देवी मंदिर में पुरुषों ने खड़ी होली खेली। बेतालघाट के तिवारी गांव से आए होल्यारों ने शनिवार को बेतालेश्वर महादेव मंदिर और दुर्गापुरी मंदिर में होली का गायन किया गया। वहीं ज्योलीकोट के चोपड़ा, भल्यूटी, गांजा, सरियाताल, गेठिया में भी होली गीतों पर लोग झूमे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।
होली में कोरोना नियमों का करें पालन : डीएम
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत केंद्र और राज्य की ओर से जारी सभी नियमों का पालन कराते हुए जिले में होली महोत्सव मनाया जाएगा।

गर्ब्याल ने कहा कि होलिका दहन स्थल पर सौ लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। कार्यक्रम में शामिल लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। होली में सार्वजनिक जगह पर शराब पीना, तेज आवाज में संगीत और लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। खाने-पीने की वस्तुओं को बांटने से परहेज करने और होली में पानी, गीले रंग और गले मिलने आदि से बचने की हिदायत दी। समारोह स्थल में थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed