फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar murder arrested

हेमंत फर्त्याल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा 

Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar murder arrested
रामनगर में गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रामनगर। खनन कारोबारी हेमंत फर्त्याल के मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हेमंत की मौत बैलपड़ाव के देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ ने पगड़ी की बेइज्जती करने पर की थी। हत्या में छोई के बीडीसी सदस्य वीरेंद्र मनराल का नाम भी प्रकाश में आया है। सभी आरोपियों को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

शुक्रवार देर शाम मामले का खुलासा करते हुए सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया 28 जून की रात 9:15 बजे पर एसपी पेट्रोल पंप के पास बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ और उसके दोस्त सरेन संधू निवासी पंचगनाई कला थाना बाजा खाना फरीदपुर (पंजाब) ने हेमंत फर्त्याल की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस और हत्या में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक (यूके 04क्यू 3050) के साथ गिरफ्तार किया। दोनों ने गुनाह कुबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ ने बताया कि कुछ साल पहले हेमंत फर्त्याल ने उससे अवैध तमंचा खरीदा। जिसका सौदा साढ़े तीन लाख रुपये में हुआ था। तमंचा खरीदते समय हेमंत ने बाऊ को 20 हजार रुपये दिए, और शेष रुपये बाद में देने की बात कही। लेकिन फिर हेमंत ने कभी रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाऊ ने बताया कि पैसों का तगादा करने पर हेमंत ने कई बार उसके साथ मारपीट की। एक बार हेमंत ने उसकी पगड़ी उतारकर फेंक दी थी। जिससे उसे बेइज्जती महसूस हुई। तभी से उसने पगड़ी की बेइज्जती का बदला लेने की ठान ली। बाऊ ने बताया कि इस घटना के बाद उसने कसम खाई थी कि जब तक हेमंत से बदला नहीं ले लेता पगड़ी नहीं पहनूंगा। इसी के बाद उसने हेमंत फर्त्याल को मौत के घाट उतार दिया। 

वहीं, सीओ स्वतंत्र कुमार का कहना है कि वीरेंद्र मनराल का पूर्व में हेमंत फर्त्याल के साथ विवाद हुआ था। जिसमें हेमंत ने वीरेंद्र की पिटाई कर दी थी। वीरेंद्र भी हेमंत से बदला लेना चाहता था। बाऊ और वीरेंद्र में दोस्ती होने के कारण दोनों में अक्सर हेमंत को मारने की बात होती थी। जिसके बाद बाऊ ने सरेन के साथ मिलकर हेमंत को गोली मार दी। हेमंत को गोली मारने के बाद बाऊ ने वीरेंद्र मनराल को फोन कर हेमंत को गोली मारने की सूचना दी थी। 

हेमंत फर्त्याल मर्डर केस का भले ही पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लेकिन कालाढूंगी की बौर नदी में मिला पर्स अभी भी रहस्य बना हुआ है। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है हेमंत की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ और सरेन संधू दाबका पुल के रास्ते होते हुए रामनगर की ओर लौटे थे। जहां 28 जून को सरेन न्यू डंगवाल होटल में ठहरा और बाऊ बैलपड़ाव अपने घर चला गया। 29 जून की सुबह सरेन यहां से पंजाब को निकला था। सवाल यह कि पर्स आखिर कालाढूंगी की बौर नदी में कैसे पहुंचा। कहीं पर्स फेंकने में किसी चौथे का हाथ तो नहीं है। यह जांच के बाद ही सामने आएगा। 

बाइक चोरी, कार चोरी, घर में सेंधमारी, अज्ञात युवक का शव मिलने पर खुलासा करने के लिए पहुंचने वाली एसएसपी स्वीटी अग्रवाल हेमंत फर्त्याल हत्याकांड का खुलासा करने नहीं पहुंची। यह बात किसी के गले से नहीं उतर रही है। शुक्रवार को हेमंत मर्डर केस का खुलासा करने के लिए पहले पुलिस ने तीन बजे का टाइम बताया, लेकिन फिर शाम पांच बजे की बात कही गई। लेकिन यह समय एक बार फिर बदल गया और सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने शाम छह बजे प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। 

ग्राम मदनपुर बोरा छोई निवासी शिव सिंह मनराल ने आरोप लगाया है कि पुलिस एक कांग्रेसी नेता के दबाव में काम कर रही है। पुलिस बेवजह पुरानी रंजिश की बात कहकर वीरेंद्र मनराल को फंसा रही है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर अपने भाई को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 

क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र मनराल की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार सुबह उनके समर्थक कोतवाली के बाहर डेरा डाले हुए थे। उनका कहना था पुलिस राजनीतिक दबाव में आकार वीरेंद्र को बली का बकरा बना रही है। जबकि, इस घटना से वीरेंद्र का कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि वीरेंद्र को न्याय नहीं मिला तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 


हेमंत फर्त्याल को मारने से पहले देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ और सरेन संधू रामनगर के न्यू डंगवाल होटल में रहे। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी 26 जून को पंजाब से रामनगर पहुंचे। जहां उन्होंने रात गुजारने के लिए न्यू डंगवाल होटल को ठिकाना बनाया था। यहां रहने के लिए दोनों ने अपनी आईडी भी जमा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed