{"_id":"4c89990dc598c7f88b7e0720e18b4d94","slug":"ramnagar-is-the-booming-drug-trade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में फल-फूल रहा है नशे का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में फल-फूल रहा है नशे का कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का कारोबार करने वालों की पौ बाहर हो रही है। नशेड़ियों को सुविधा देने के लिए होम डिलीवरी भी दी जा रही है। वहीं, ग्रामीण महिलाओं ने नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज भी उठाई, लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते उनका पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बंबाघेर, ट्रांसपोर्ट नगर, भवानीगंज, नई लाइन, रानीखेत रोड के अलावा ग्रामीण क्षेत्र कालूसिद्ध, जस्सागांजा, पूछड़ी, गौबरा में चरस के साथ ही कच्ची शराब का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। तंग आकर ग्रामीणों ने नौ जून को एक बैठक बुलाकर नशे के खिलाफ जंग छोड़ने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जस्सागांजा के बलवंत सिंह भरड़ा ने बताया कि नशे के कारोबार के साथ ही जानवरों की चोरी भी बढ़ती जा रही है। वहीं कोतवाल कैलाश पंवार ने बताया कि अगर कहीं गलत काम हो रहा है तो उसकी सूचना उनके मोबाइल पर दें, ताकि वह उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन