फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar Garjia temple mound will be protected with Rs 11.93 crore

Ramnagar News: 11.93 करोड़ से सुरक्षित होगा गर्जिया मंदिर का टीला, बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो रही थी नींव

Mon, 12 May 2025 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 May 2025 11:26 AM IST
सार

गर्जिया देवी मंदिर टीले के सुरक्षा कार्यों को शासन की मंजूरी मिल गई है। सिंचाई विभाग व आईआईटी रुड़की की टीम ने 11.93 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी थी। शासन से बजट मिलते ही बरसात के बाद मंदिर के टीले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Ramnagar Garjia temple mound will be protected with Rs 11.93 crore
गर्जिया देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर टीले के सुरक्षा कार्यों को शासन की मंजूरी मिल गई है। सिंचाई विभाग व आईआईटी रुड़की की टीम ने 11.93 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी थी। शासन से बजट मिलते ही बरसात के बाद मंदिर के टीले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

ऐतिहासिक गर्जिया देवी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मगर विगत कई वर्षो से बारिश व बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त मंदिर से पहले टीला टूट रहा था। टीले की सुरक्षा को देखते हुए सिंचाई विभाग ने इसके चारों ओर लोहे और कंक्रीट का जाल बनाया था। इसके बाद से टीला मजबूती के साथ खड़ा है।

विज्ञापन

पिछले माह सिंचाई विभाग ने आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों के साथ मिलकर टीले को बाढ़ से बचाने के लिए 11.93 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी। इसमें 70 मीटर के टीले के चारों ओर सीढ़ीनुमा सीसी ब्लॉक बनाने की योजना है। ब्लॉकों को मजबूती देने के लिए पांच मीटर की सीसी वॉल को जमीन के अंदर डाला जाना है। इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी करते हुए विभाग को स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर बजट आने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से गर्जिया मंदिर की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही बजट मिलने के बाद बरसात के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मंदिर में पूजा अर्चना प्रभावित ना हो इसके लिए पहले चरण में नदी की ओर निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके बाद मंदिर के पिछले हिस्से व अंतिम चरण में ब्लॉक निर्माण का कार्य कराया जाएगा। - अमित कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग रामनगर।

कानिया में जल्द बनेगा 10 एमवीए का नया बिजलीघर
गचोरपानी, कानिया, ढेला से सटे अन्य गांव में बेहतर बिजली की सप्लाई के लिए कानिया में 10 एमवीए का बिजलीघर बनाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई।

टेंडर प्रक्रिया के बाद यहां बनाए बिजलीघर का निर्माण कराया जाएगा, जिससे 20 हजार परिवारों को फायदा मिलेगा। इसमें पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे यहां के 20 हजार परिवारों को लो वोल्टेज, तारों के गर्म होकर टूटने जैसी अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी। इधर चोरीपानी, कानिया, ढेला, हिम्मतपुर समेत अन्य गांव के 20 हजार परिवारों को अब तक ऊर्जा निगम चिल्किया बिजलीघर से बिजली सप्लाई की जाती है। निगम ने विगत माह इसकी क्षमता आठ एमवीए से साढ़े 12 एमवीए तक बढ़ा दी है। कानिया में नया बिजली घर बनने के बाद इसका लोड भी कम सकेगा।

टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे चिल्किया बिजलीघर का लोड कम होने के साथ ही कानिया के आस-पास के गांव के लोगों को बेहतर बिजली की सप्लाई मिल सकेगी। - गोविंद सिंह कार्की, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम रामनगर।



ढेला में बनेगा वीवीआईपी पुलिस गेस्ट हाउस
पुलिस प्रशासन ढेला में वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनाने जा रहा है। पांच कमरों का वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनाने के लिए पुलिस की ओर एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य किया जाएगा। यहां पर विभाग के पास करीब 2000 वर्ग मीटर भूमि भी है। रामनगर कोतवाली की ढेला गांव में 2500 वर्ग मीटर भूमि में पुलिस चौकी है। इसमें 2000 वर्ग मीटर खाली है। इस खाली भूमि पर ही वीवीआईपी के लिए पांच कमरों के गेस्ट हाउस बनाने की योजना है। गेस्ट हाउस बनाने में दो करोड़ की लागत आएगी। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस होने से वीवीआईपी मेहमानों को सुविधा होगी। सीओ रामनगर सुमित पांडे ने बताया कि गेस्ट हाउस का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed