{"_id":"cf21ec93f2cc7329019e736c9508ea5f","slug":"ramnagar-fashion-parade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड उत्सव में मॉडलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड उत्सव में मॉडलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रैंड्स वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले रामनगर में आयोजित उत्तराखंड उत्सव में आकर्षक मॉडलिंग ने धमाल मचा दिया।
विज्ञापन
देर रात तक चले मनमोहक कार्यक्रम में कुमांऊभर से आए कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान हुई मॉडलिंग प्रतियोगिता में नैनीताल की दिक्षीमा मिस कुमाऊं तथा रामनगर के आरिस सेफी ने मिस्टर कुमाऊं का खिताब जीता।
लखनपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मिस्टर कुमाऊं में भारत कुमार द्वितीय, सुमंग आर्या तृतीय रहे। वहीं मिस कुमाऊं में हीरानगर हल्द्वानी निवासी आंचल कौशिक पुत्री उपासना शर्मा द्वितीय, काजल चौधरी तृतीय रही। जबकि जूनियर बालिका डांस में नैनीताल की श्वेता राणा, प्रिया कोहली क्रमश: प्रथम, द्वितीय, हल्द्वानी की मानसी बिष्ट तृतीय रही।
विज्ञापन
बालक डांस में काशीपुर के अंकित परिहार प्रथम, दिल्ली के जेक राणा द्वितीय, काशीपुर के अरसद तृतीय रहे। जूनियर सिंगर में काशीपुर के सिद्धांत अग्रवाल प्रथम, हल्द्वानी के उरियंत सोनी द्वितीय, काशीपुर की रिया गोला तृतीय रही।
विज्ञापन
सीनियर सिंगर में इलाहाबाद के शुभम द्विवेदी प्रथम, हल्द्वानी के तरुण कुमार द्वितीय, हल्द्वानी की मोनिका जोशी तृतीय रही। इसी तरह ग्रुप डांस में काशीपुर प्रथम, रामनगर द्वितीय, काशीपुर तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में जज की भूमिका शाहीद वाहिद खान, जतिन पांडे, माहिर खान, खालिदा खान, सुरहमा चौधरी, अलिका नायर ने निभाई। मुख्य अतिथि हल्द्वानी मंडी समिति सभापति सुमित हृदयेश, सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष पुष्कर दुर्गापाल, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी रहे।
इस दौरान क्लब के अध्यक्ष नवीन नेगी, प्रकाश पाठक, मनोज पांडे, पंकज सुयाल, सोनू नैनवाल, गोपाल अधिकारी, गौरव अग्रवाल, गोपाल अधिकारी, सोनू अधिकारी, राहुल नेगी, मोहित जोशी, विशाल, पंकज नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे।