फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rakhi

सलाखों के पीछे से बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rakhi
रक्षाबंधन के अवसर पर हल्द्वानी जेल में मिलने आए भाई को राखी बांधने के दौरान महिला बंदी बहनें अपन?
हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर उपकारागार में भी भाई और बहनों का प्यार दिखा। बहनें अपने भाइयों के हाथों पर राखी बांधने यहां पहुंची। उस समय वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं जब सलाखों में बंद बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। यहां कई महिलाएं विचाराधीन बंदी हैं जिनसे राखी बंधवाने उनके भाई पहुंचे थे।
विज्ञापन

उपकारागार में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। यहां काफी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची थीं। हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमण का ख्याल रखते हुए बहनों को भाइयों से मिलने नहीं दिया गया। जेल के मुख्य गेट पर ही राखी बांधने का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। बहनों और भाइयों दोनों की ही आंखें नम हो गईं। बहनों ने अपने भाइयों के जल्द रिहा होने की दुआ मांगी। त्योहार को देखते हुए जेल में कैदियों के लिए विशेष भोजन बनवाया गया। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि उप कारागार में रक्षाबंधन को देखते हुए विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed