फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rakesh and summer mountain biking won

राकेश और समर ने जीती माउंटेन बाइकिंग

Tue, 29 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Tue, 29 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

नैनीताल विंटर कार्निवाल के तहत सोमवार को आयोजित 60 किलोमीटर लंबी माउंटेन बाइकिंग के बालक वर्ग में मुक्तेश्वर के राकेश राणा और बालिका वर्ग में समर अहमद पहले स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी को 50 हजार रुपये और बालिका वर्ग की विजेता को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


माउंटेन बाइकिंग का आयोजन मल्लीताल फ्लैट्स से विनायक तक किया गया। जिसका शुभारंभ कार्निवाल समिति की अध्यक्ष और संसदीय सचिव सरिता आर्या ने झंडी दिखाकर किया। माउंटेन बाइकिंग में 66 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें पुरुष वर्ग में 57  बालिका वर्ग में 6 और 3 बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन


माउंटेन बाइकिंग सुबह 9 बजे  शुरू हुई और लगभग 3 घंटे में प्रतिभागियों ने रेस पूरी कर फ्लैट्स में वापसी की। पुरुष वर्ग में पहला स्थान मुक्तेश्वर के राकेश राणा, दूसरा हल्द्वानी के विकास दुर्गापाल और तीसरा स्थान मुक्तेश्वर के ही प्रमोद बिष्ट ने प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में पहला स्थान समर (नैनीताल) और दूसरा स्थान जया कोरंगा (हल्द्वानी) ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय सचिव और विधायक  सरिता आर्य, जिलाधिकारी दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल व ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी को 50 हजार, द्वितीय को 25 तथा तृतीय को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। बालिका वर्ग में प्रथम  स्थान पर रही प्रतिभागी को 25 हजार और द्वितीय को 15 हजार रुपये व प्रमाण पत्र दिए गए।

इसके अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तीनों बच्चों और पुरुष वर्ग के 12 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी वंदना, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल,  बीएल फिरमाल, एएसपी यशवंत सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, डिप्टी कलेक्टर परितोष वर्मा, अनिल चनियाल, माउंटेन बाइकिंग के आयोजक आरएस कालाकोटी, विकास किरौला, गोविंद किरौला, प्रवीण शर्मा, जेसी बेरी, प्रकाश जोशी, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र साह, सुनील साहनी, विक्रम बिष्ट, प्रमोद सिंह, नेहा, राहुल, अजय आदि थे।

 माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता के प्रथम 15 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों में 12 प्रतियोगी मरेडा संस्था हल्द्वानी के हैं। मरेडा संस्था के संचालक विकास किरौला ने बताया कि माउंटेन बाइकिंग के लिए सभी प्रतियोगियों ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रतियोगियों को बधाई दी है।


 जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल के तहत मंगलवार को जंगलियागांव में निशुल्क पैराग्लाइडिंग कराई जाएगी। जिला प्रशासन के साथ ही क्षेत्र के सभी पैराग्लाइडिंग संचालकों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी भी पैराग्लाइडिंग स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। पैराग्लाइडिंग की प्रमुख साइट ईगल आई एडवेंचंर के संचालक निक्की राणा ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे निशुल्क पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ होगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed