फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain in Nainital, feeling of heat in Haldwani

नैनीताल में बारिश, हल्द्वानी में गर्मी का एहसास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rain in Nainital, feeling of heat in Haldwani
नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी। नैनीताल में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। शाम को बारिश हुई और कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। इधर हल्द्वानी में फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि दिनभर चलीं ठंडी हवाओं से गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

नैनीताल में सुबह हल्की धूप खिली थी। दोपहर बाद कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई। शाम पांच बजे से बारिश होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर भीमताल, भवाली, धारी, गरमपानी, बेतालघाट, रामगढ़, धानाचूली क्षेत्र में एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ने से लोग परेशान रहे। वहीं मुक्तेश्वर, धानाचूली और रामगढ़ क्षेत्र के लोग एक बार फिर से बर्फबारी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हल्द्वानी में धूप खिलने से तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 24.1, न्यूनतम 11.9 डिग्री रहा। मुक्तेेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9, न्यूनतम 1.4 डिग्री रहा। 23 फरवरी को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.1, न्यूनतम 15.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9, न्यूनतम चार डिग्री रहा। 24 फरवरी को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.2, न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्यिस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.8, न्यूनतम 3.6 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में दिनभर धूप खिली रही। अन्य दिनों के मुकाबले हवा को वेग भी कम रहा। अगले कुछ दिनों के लिए मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने किसी प्रकारी की चेतावनी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed