Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से मौसम सुहावन, अधिकतर तापमान 40.4 से 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट लेते हुए नैनीताल और आसपास क्षेत्रों में बारिश व तेज हवाओं से ठंडक बढ़ा दी, हालांकि कई जगह नुकसान और बिजली बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली। बृहस्पतिवार शाम चार बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ देर बाद फिर झमझम बारिश शुरू हो गई जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
नगर में सुबह हल्की धूप खिली हुई थी लेकिन बादल भी छाए हुए थे। दिन भर धूप और बादलों के चलते मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद तीन बजे घने बादल छा गए। शाम साढ़े पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे से अधिक समय बारिश के दौरान तेज हवा भी चलती रही। अचानक हुई बारिश से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
ज्योलीकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज हवा के बीच रामलीला मैदान में एक पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से वहां खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। अंधड़ के कारण गांव समेत आसपास के करीब 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और तेज हवाओं ने खेती को भी नुकसान पहुंचाया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे ने बताया कि आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। टीम क्षेत्र में स्थिति का जायजा ले रही है।