फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   raids started in search of Mukesh Bora As soon as the petition was rejected in haldwani

याचिका खारिज होते ही बोरा की तलाश में दबिश: मुकेश ने मोबाइल नंबर किया बंद, अल्मोड़ा थाने में भी नहीं हुआ पेश

Thu, 19 Sep 2024 10:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Sep 2024 10:27 AM IST
सार

महिला कर्मी से दुष्कर्म के आरोप में नामजद नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

विज्ञापन
raids started in search of Mukesh Bora As soon as the petition was rejected in haldwani
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

महिला कर्मी से दुष्कर्म के आरोप में नामजद नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। बोरा को पहले से ही इस बात का अंदेशा था, इस कारण वह मंगलवार को अल्मोड़ा थाने में पेश नहीं हुआ। साथ ही उसका मोबाइल भी ऑफ हो गया है। उधर स्टे ऑर्डर खारिज होते ही पुलिस ने बोरा की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

मुकेश बोरा प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को ऑर्डर वेबसाइट में अपडेट हुआ। कोर्ट ने बोरा की गिरफ्तारी पर रोक का ऑर्डर खारिज कर दिया है। उधर स्टे ऑर्डर खारिज होने के बाद पुलिस ने बोरा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- जेल में खेल: धानक को बनाया बंदियों का शिक्षक, करीब एक साल से हल्द्वानी उप कारागार में बंद है श्याम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार रात मुकेश बोरा के कई करीबियों से पूछताछ की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि बोरा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस बोरा को गिरफ्तार कर लेगी। उधर, अल्मोड़ा थाने के एसएसआई अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को मुकेश बोरा थाने में हाजिरी लगाने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed