फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ragging case: 30 guards of medical college to be replaced

रैगिंग प्रकरण: मेडिकल कॉलेज के 30 गार्ड बदले जाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ragging case: 30 guards of medical college to be replaced
हल्द्वानी। रैगिंग प्रकरण में मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही मानते हुए कमिश्नर के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उपनल परियोजना प्रबंधन को नए गार्डों की नियुक्ति को लेकर पत्र भेजा है। माना जा रहा है कि कॉलेज के 30 गार्ड बदले जाएंगे। इधर, बगैर अनुमति के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से बाहर जाने पर प्रबंधन नाराज हुआ तो बुधवार को 14 छात्र-छात्राएं वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के 94 छात्रों में करीब 59-60 बच्चे बगैर अनुमति के कॉलेज परिसर के बाहर निकल गए थे जिनमें कुछ अपने घर चले गए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने सख्त रवैया अपनाते हुए अभिभावकों को पत्र भेजा था। पत्र में कहा था कि बगैर अनुमति के छात्रों का परिसर छोड़ना लापरवाही है। नियमों के तहत ऐसे छात्रों की उपस्थिति कम हो सकती है। इनके परीक्षा में नंबर कम आ सकते हैं।
विज्ञापन

यह भी नियम है कि बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर हॉस्टल छोड़ना पड़ा सकता है और परीक्षा से वंचित और आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।
प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को 14 छात्र वापस आ गए थे। अन्य से जवाब मांगा गया है। फिलहाल होली पर्व होने के कारण बाकी कुछ छात्र अनुमति लेकर घर को निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
18 को आधे दिन की और 19 को पूर्ण बंद रहेगी ओपीडी
हल्द्वानी। होली पर्व को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज और डॉ. सुशीला राजकीय अस्पताल में होली का अवकाश 18 मार्च के स्थान पर 19 मार्च को होगा। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में 18 मार्च को आधे दिन की ओपीडी संचालित होगी और 19 मार्च को ओपीडी पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed