फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pune arrested for cheating millions in the name of getting admission in college

कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों ठगने वाला पुणे गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pune arrested for cheating millions in the name of getting admission in college
पुलिस की गिरफ्त में ऑनलाइन ठगी का आरोपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। ठग ने अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति को फर्जी काउंसलर बनकर लॉ कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर पांच लाख से ज्यादा रुपयों की ठगी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसएसपी भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी गौरीशंकर साह ने 13 जनवरी को अल्मोड़ा कोतवाली में उत्तर प्रदेश के ग्राम जौलहापुर आजमगढ़ निवासी अभिषेक मौर्य (32) पुत्र अरविंद कुमार मौर्य के खिलाफ तहरीर दी थी। पीड़ित का कहना था कि उन्होंने ऑनलाइन भारतीय विद्यापीठ लॉ कॉलेज पुणे में प्रवेश का विज्ञापन देखा था। वह कॉलेज में अपने पुत्र का प्रवेश कराना चाहते थे। इस दौरान आरोपी अभिषेक से उनकी बात हुई। ठग ने प्रवेश शुल्क समेत तमाम औपचारिकताओं के नाम पर उनसे रुपये मांगे। प्रवेश के नाम पर ही उनसे कुल 505150 रुपये ठग लिए। तहरीर पर अल्मोड़ा कोतवाली में आरोपी ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसआई रजत सिंह कसाना और कांस्टेबल संदीप ने फर्जी काउंसलर को महाराष्ट्र पुणे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अल्मोड़ा ले आई है, एसएसपी ने बताया कि आरोपी ठग ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उस ही कॉलेज का छात्र रह चुका है ठग
अल्मोड़ा। ऑनलाइन ठगी कर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाला ठग काफी शातिर है। भारतीय विद्यापीठ पुणे का विद्यार्थी रह चुका ठग पिछले 11 सालों से उस ही कॉलेज में प्रवेश के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस को ठग के खाते में मात्र 20 रुपये मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि बीटेक कर चुका आरोपी प्रभावशाली परिवार से है। पुलिस ने उसके पास से नकद 15500 रुपये बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की पढ़ाई उस ही कॉलेज में हुई है। शातिर ठग गूगल और फेसबुक पर एडमिशन ओपन का विज्ञापन प्रचारित कर लोगों को झांसे में लेता था। वह लोगों को प्रवेश फॉर्म उपलब्ध कराकर प्रवेश के लिए धनराशि मांगता और ठग लेता। एसएसपी ने बताया कि अगर उसके साथी भी हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed