फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest by Roadways Bus Station in Ramnagar

रोडवेज कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protest by Roadways Bus Station in Ramnagar
रामनगर डिपो में धरना देते हुए रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रामनगर रोडवेज परिसर में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को रामनगर रोडवेज परिसर में धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि निगम ई टिकटिंग मशीनों को किराये पर लगाने की तैयारी में है। उन्होंने मांग की कि 50 वर्ष से अधिक के उम्र के कर्मचारियों को निरीक्षक बनाया जाए। महिला कर्मचारियों से लिए जाने वाले निरीक्षण के कार्य में शिथिलता बरती जाए। मंडल स्तर की शिकायतों का मुख्यालय स्तर पर निपटारा कराया जाए। संगठन के प्रदेश महामंत्री दिनेश चंद्र पंत ने बताया कि शासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बताया कि इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन के बाद अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान दिनेश जोशी, चंद्रशेखर सती, नरेंद्र रावत, पंकज सिंह, प्रेम सिंह, शंकर बसेड़ा, भाष्कर जोशी, दयानंद ढौंढियाल, राजपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed