{"_id":"69445254ec8437ae0605ba56","slug":"protest-against-irregularities-at-the-paddy-procurement-center-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-2129-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धान क्रय केंद्र में अनियमितता के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धान क्रय केंद्र में अनियमितता के खिलाफ धरना
Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18 दिसंबर 01- रामनगर के पीरूमदारा में क्रय केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन करते किसान।
पीरूमदारा। किसानों ने पीरूमदारा धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में अनियमितता होने का आरोप लगाया है। गुस्साए किसानों ने केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने धान की खरीद में पारदर्शिता अपनाने की मांग उठाई है।
बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन के बीच किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर मनमानी चल रही है। ऐसे में कई किसान लंबे समय से अपना धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। आरोप लगाया कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दावा कर रही है, दूसरी ओर धरातल पर अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने पारदर्शिता के साथ किसानों का धान खरीदने की मांग उठाई है। मांग पूरी करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान हरविंदर सिंह, निर्मल सिंह, मोहन सिंह, लखवीर सिंह, बलिहार सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजवीर सिंह, अमनदीप आदि मौजूद रहे। संवाद