फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Property tax decided to increase by 15 percent in municipal corporation area

Nainital News: नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर 15 प्रतिशत बढ़ना तय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Property tax decided to increase by 15 percent in municipal corporation area
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर 15 प्रतिशत बढ़ना तय है। मामले में आपत्तियों पर सुनवाई पूरी हो गई है। आपत्तिकर्ताओं की ओर से कोई ऐसा ठोस तर्क नहीं रखा गया जिस कारण संपत्ति कर न बढ़ाया जाए। संपत्ति कर बढ़ने से 50 हजार परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम प्रत्येक चार साल बाद भवन कर (संपत्ति कर) बढ़ाता है। नगर निगम ने 18 अगस्त को संपत्ति कर में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की थी। दो सितंबर को संपत्ति कर के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की समयसीमा समाप्त हो गई थी। इस दौरान 14 आपत्तियां आई थी। इसमें केवल 10 आपत्तिकर्ता ही पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि कोई भी आपत्तिकर्ता संपत्ति कर न बढ़ाने संबंधी ठोस तर्क नहीं दे पाया।
विज्ञापन

कहा कि इस कारण 15 प्रतिशत संपत्ति कर बढ़ोतरी तय है। कहा कि अंतिम निर्णय नगर आयुक्त लेंगे। उधर संपत्ति कर बढ़ने से निगम के पुराने क्षेत्र में 26 हजार और नए क्षेत्र में 24 हजार लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। नगर निगम नए क्षेत्र में भी जल्द ही व्यवसायिक भवनों और खाली प्लॉट पर संपत्ति कर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed