{"_id":"9bcdd7baa038c7a00b771f7bc88e4c54","slug":"procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलेलाल जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलेलाल जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 22 Mar 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जयंती के साथ लोगों ने नव संवत्सर भी मनाया। यहां सिंधी समाज के लोग आगरा की शहनाई पार्टी के सुमधुर वादन पर जमकर थिरके।
विज्ञापन
सिंधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखमी चंद्र आसवानी ने शनिवार सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिव आराधना केंद्र की तरफ से डांडिया और नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के फूलों की होली प्रस्तुत की और गरबा के बाद मंगलगीत भी गाए। भजन के साथ वरुण अवतार झूलेलाल जयंती माता वैष्णो के भजनों पर नृत्य और डांडिया किया।
विज्ञापन
शाम पांच बजे पल्लव आरती के साथ शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। एनके लान से चली शोभायात्रा धर्मपुरा, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी रोड चौराहा, एसडीएम कोर्ट, तिकोनिया होते हुए काठगोदाम गौला बैराज पर विसर्जित हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा में महामंत्री हरचंद नारवाणी, देवानंद आसवानी, ठाकुर दास तेजवानी, लखमी चंद्र कुंदानी, हरीराम तेजवानी, सूरज मल, कन्हैया लाल भूलाणी, शंकर लाल असवानी, टीकम आसवानी, संजय राजवाल, डा. गोविंद राम मुरली, अमित आसवानी, रवि लालवानी, गोपी देवी, कविता, खुशी, कृष्णा, मुस्कान, जया वाही, चंद्रा सहजवानी, मधु भुलानी, मनीषा पूनम आदि थे।