{"_id":"686eba1285dc43d5a50f0f3d","slug":"process-to-pay-old-election-bills-begins-haldwani-news-c-8-1-hld1044-595903-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुराने चुनावों के बिल को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुराने चुनावों के बिल को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव से जुड़ी चीजों की सप्लाई करने वालों के बिल भुगतान की प्रक्रिया को तेज किया गया है। प्रशासन ने ऐसे ठेकेदारों के बिल मांगे हैं, जिनका भुगतान नहीं हो पाया है।
अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम, मुख्य शिक्षा अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लोक सभा एवं विधान सभा चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय का यदि कोई भुगतान लंबित है तो उसकी जानकारी दी जाए। यदि बकाया है तो बिल की दूसरी प्रति, तत्कालीन आदेश, स्वीकृति पत्र के साथ सात दिन के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल को उपलब्ध कराएं।