फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparing to build automatic car parking stand in Haldwani

हल्द्वानी में आटोमैटिक कार पार्किंग स्टैंड बनाने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Preparing to build automatic car parking stand in Haldwani
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन ने शहर में जटिल होती जा रही पार्किंग की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम में मेयर और अधिकारियों के सामने दो निजी कंपनियों ने मल्टीलेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। यह बात भी सामने आई कि अगर 200 कारों के लिए आटोमैटिक पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाता है तो उस पर करीब आठ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कंपनियों के प्रतिनिधियों को नैनीताल रोड स्थित पार्कों की भूमि और रोडवेज बस अड्डे के बाहर जीबी पंत पुस्तकालय की जगह भी दिखाई गई।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर तिकोनिया से लेकर मंगलपड़ाव तक सरस मार्केट की पार्किंग को छोड़कर कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मार्केट या दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने से अक्सर नैनीताल रोड पर जाम लगा रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम प्रशासन प्रयास कर रहा है। बृहस्पतिवार को आरआर पार्ककॉन और सिमपार्क कंपनी के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया के कक्ष में मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और अन्य अधिकारियों के सामने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। प्रतिनिधियों ने बताया कि एक कार के लिए आटोमैटिक स्लॉड बनाने पर करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा। इस तरह एक आटोमैटिक कार पार्किंग स्टैंड बनाने पर करीब आठ करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रोजेक्ट बारे में भी कंपनियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। नगर आयुक्त मर्तोलिया ने बताया कि अभी प्रारंभिक चरण में इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली गई, अभी निर्णय कुछ नहीं हुआ है। नगर निगम के अंतर्गत मल्टीलेवल पार्किंग कहां-कहां संभावित हो सकती है। इसके लिए भूमि की उपलब्धता भी देखनी होगी। बैठक में उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त गौरभ भसीन, अरबन प्लानर प्रदीप कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed