{"_id":"6a3eda17152a38bed2034059","slug":"preparations-underway-to-provide-group-insurance-to-journalists-rautla-nainital-news-c-418-1-ntl1004-7926-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों को सामूहिक बीमा देने की तैयारी : रौतेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों को सामूहिक बीमा देने की तैयारी : रौतेला
Sat, 27 Jun 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। प्रदेश भर के पत्रकारों को सामूहिक बीमा से सरकार जल्द जोड़ने जारी रही है। कोसी बैराज स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने यह बात कही। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों के लिए जल्द ही बीमा सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर में भी एक मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। यहां सभी मीडिया कर्मी आकर अपना कार्य कर सकेंगे। इस दौरान गणेश रावत, विनोद पपनै, मनोज पांडेय, त्रिलोक रावत, सलीम मालिक, विक्की कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन