फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation for collecting caste based data through ration card

राशन कार्ड के जरिए जाति आधारित आंकड़ा एकत्र करने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Preparation for collecting caste based data through ration card
हल्द्वानी। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड से जाति आधारित आंकड़ा एकत्र करने की तैयारी शुरू कर दी है। राशन कार्ड बनाने के साफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। इसमें जाति, स्थायी, मनरेगा जॉब कार्ड, विकलांगता, गंभीर बीमारी को भरना अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना राशन कार्ड में न तो बदलाव होगा न ही नया राशन कार्ड बनेगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार जाति आधारित जनसंख्या का आकलन करना चाहती है। इसे देखते हुए राशन कार्ड के साफ्टवेयर में नया अपडेट किया गया है। अगर कोई मनरेगा मजदूर है तो उसे अपना जॉब कार्ड भी अपडेट कराना होगा। मनरेगा मजदूर नहीं होने पर उसे एक घोषणा में हस्ताक्षर करने होंगे।
विज्ञापन

डीएसओ मनोज कुमार वर्मन का कहना है कि केंद्र ने राशन कार्ड के साफ्टवेयर में बदलाव किए हैं। शासन से पूछा गया है कि जाति प्रमाण पत्र परिवार के सभी सदस्यों का लगाना अनिवार्य है, या मुखिया की जाति ही परिवार के सभी लोगों की जाति मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य जाति के लोगों को देना होगा शपथ पत्र
सामान्य जाति के लोगों को शपथ पत्र देना होगा कि उनकी जाति सामान्य है। तब ही उनका राशन कार्ड बनेगा। उधर जन्म प्रमाण पत्र के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या वोटर आईडी देनी होगी।

गंभीर बीमारी और विकंलागता का भी देना होगा प्रमाण पत्र
अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी कैंसर, ट्यूमर आदि तो उसे भी राशन कार्ड के डाटा में दर्ज किया जाएगा। विकलांग होने की स्थिति में उसे विकलांगता प्रमाण पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed