फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prayers offered for peace and harmony in the country.

Nainital News: मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

Fri, 29 May 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Prayers offered for peace and harmony in the country.
लालकुआं। ईदुल अजहा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जामा मस्जिद तथा रोशन मस्जिद में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इमाम हसीन रजा और नाजिर रजा ने नमाज अदा करवाई। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। व्यापार मंडल चुनाव के बावजूद व्यापारी नेताओं ने मस्जिदों के बाहर पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

हुजूर-ए-पाक की सुन्नतों को अपनाने की सीख दी

रामनगर। शहर में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा की। उलेमाओं ने मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। साथ ही हुजूर-ए-पाक की सुन्नतों को अपनाने की सीख दी। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की। यहां नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, जामा मस्जिद सदर शकील खान, बाबर खान, शमीम अहमद, ताईफ खान, फैजुल हक, अजमल, अजीज खान, फरमान अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



आकीदत के साथ मनाई ईद उल अजहा
कालाढूंगी। नगर में ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया। ईदगाह में मौलाना हसरत अली ने नमाज अदा कराई। अमन-चैन की दुआ मांगी गई। निर्धारित स्थानों पर कुर्बानी दी गई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सदर वकील अहमद ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed