फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Power outage in the city for five and a half hours, one lakh people were troubled

Nainital News: शहर में साढ़े पांच घंटे बिजली गुल, एक लाख लोग रहे परेशान

Sun, 28 Sep 2025 10:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 28 Sep 2025 10:24 AM IST
विज्ञापन
Power outage in the city for five and a half hours, one lakh people were troubled
हल्द्वानी। शहर में शनिवार को एक लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली अपराह्न 3.30 बजे बहाल हुई। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से इंवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

पिटकुल, यूपीसीएल की ओर से दीपावली के मद्देनजर 132 केवी के बिजलीघरों में मेंटेनेंस कार्य कराया गया। इस कारण काठगोदाम, रानीबाग, सुभाषनगर, कालाढूंगी रोड, गौलापार बिजलीघर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। नवरात्रि पर बिजली गुल होने से लोग खासे प्रभावित हुए। पिटकुल के अधिशासी अभियंता पंकज आर्य ने बताया कि शट-डाउन का शेड्यूल पूर्व में जारी किया गया है। सुबह 11 बजे से ढाई बजे तक आपूर्ति बाधित रही। गौरतलब है कि यूपीसीएल का भी 13 दिन का शट-डाउन शेड्यूल चल रहा है। संवाद
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर की तार में लगी आग
राजपुरा में शनिवार शाम बिजली ट्रांसफार्मर के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके चलते 20 परिवारों की बिजली करीब एक घंटा ठप रही। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि तार में आग लगने की सूचना पर बिजली काट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed