फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Portal opens for Kailash Mansarovar Yatra, registration begins

ध्यानार्थ ::: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पोर्टल खुला, पंजीकरण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Portal opens for Kailash Mansarovar Yatra, registration begins
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने पोर्टल खोल दिया है। अब यात्रा का पंजीकरण शुरू हो गया है। पहला जत्था 30 जून 2025 को दिल्ली से रवाना होगा।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम लिपुलेख दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा का प्रबंध करता है। शनिवार से पंजीकरण के लिए विदेश मंत्रालय ने पोर्टल खोल दिया है। श्रद्धालुओं को पंजीकरण, भोजन, आने-जाने और ठहरने के लिए केएमवीएन को 56,000 रुपये देने होंगे। इसके लिए निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन



हाट कालिका मंदिर होगा नया पड़ाव
पहला जत्था दिल्ली से 30 जून, दूसरा चार जुलाई, तीसरा आठ जुलाई, 31 जुलाई और अंतिम जत्था दिल्ली से चार अगस्त को रवाना होगा। यात्रा का पहला पड़ाव टनकपुर होगा। यहां से रात्रि विश्राम के बाद धारचूला जाएगा। यहां दो दिन यात्री ठहरेंगे। अगले पड़ाव पर नाभीढांग में श्रद्धालु दो दिन और विश्राम करेंगे। इसके बाद लिपुलेख दर्रे से श्रद्धालु तकलाकोट जाएंगे। वापसी में बूंदी, चौकोड़ी, गंगालीहाट, हाट कालिका, पाताल भुवनेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, गोलज्यू मंदिर चितई, भीमताल और कैंचीधाम में दर्शन करेंगे। यहां से यात्रा काठगोदाम होते हुए दिल्ली जाएगी। इसमें हाट कालिका मंदिर नया पड़ाव जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण के लिए पोर्टल खुल गया है। निगम की ओर से यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - विनीत तोमर, प्रबंध निदेशक, केएमवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article