फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   POP OF IMA DDN

लोहाघाट मेदी ढेक के सुनील सिंह कुंवर बने सेना में लेफ्टिनेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
POP OF IMA DDN
सुनील सिंह कुंवर, सिंगल कालम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कहते हैं कि लगन एवं कठिन मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह साबित करके दिखाया है लोहाघाट विकासखंड के मेदीढेक निवासी सुनील सिंह कुंवर ने। महज तीन साल की आयु में माता और 13 साल की आयु में पिता का साया सिर से उठने के बावजूद सुनील ने हिम्मत नहीं हारी और कठिन परिश्रम से सेना में लेफ्टिनेंट का पद पाया है। आईएमए देहरादून में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद सुनील सेना में अधिकारी बन गए।
विज्ञापन

माता के निधन के बाद सुनील का पालन पोषण उसकी नानी भागा देवी के घर में हुआ। यहां अपने मामा सुंदर सिंह फर्त्याल और बड़े भाई गोविंद सिंह कुंवर के सहयोग से सात साल तक जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई की। अक्तूबर 2013 को वह एयर फोर्स में भर्ती हो गया, जहां तीन साल सेवा करने के बाद 2015 में उसका चयन आर्मी कैडेट कॉलेज देहरादून में हो गया। आर्मी कॉलेज से बीएससी कर आईएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेकर सेना में कमीशन पाया। सुनील अपनी सफलता का श्रेय नानी, भाई, मामा के साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टाफ को दिया। सुनील ने खराब वक्त में साथ देने वालों के प्रति भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed