फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Polyhouse Scheme in Haldwani

पॉलीहाउस के लिए ऐसे करें आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Polyhouse Scheme in Haldwani
Polyhouse Scheme in Haldwani
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। पलायन रोकने के लिए जिला प्रशासन स्वरोजगार के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में इसका फायदा भी मिला है। जिला प्रशासन ने पलायन रोकने और कै श क्रॉप को बढ़ावा देने के लिए पॉलीहाउस योजना को पहली बार बेहतर तरीके से लागू किया है। नैनीताल जिले में पॉलीहाउस लगाने के लिए पहली बार 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए किसान के पास 50 स्क्वायर मीटर जमीन होनी चाहिए। पर्वतीय क्षेत्र के कई किसान इसका लाभ भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पलायन रोकने के लिए डीएम धीराज गर्ब्याल ने पॉलीहाउस की सब्सिडी 10 प्रतिशत बढ़ा दी है। पहले पॉलीहाउस पर 80 प्रतिशत ही सब्सिडी मिलती थी। यह अतिरिक्त सब्सिडी जिला प्लान से दी जा रही है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि पॉलीहाउस लगाने के लिए स्वयं सहायता समूह और व्यक्तिगत किसानों को यह सुविधा दी जा रही है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में इसका प्रयोग सफल भी रहा है।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में लगे एक हजार पॉलीहाउस
हल्द्वानी। जिले में पहली बार वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1000 पॉलीहाउस स्थापित किए गए हैं। इसमें से अधिकांश पॉलीहाउस रामगढ़, मुक्तेश्वर, भवाली और भीमताल क्षेत्र में लगे हैं। उद्यान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इससे कैश क्रॉप में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन-
- किसान जिसके पास 50 स्क्वायर मीटर जमीन है, वह भी पॉलीहाउस के लिए आवेदन कर सकता है। किसान के पास जमीन के प्रपत्र होने चाहिए। इसके बाद किसान ब्लॉक कार्यालय, जिला उद्यान कार्यालय जाकर सीधे पॉलीहाउस के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed