फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Polnet in Haldwani

हल्द्वानी कोतवाली के ऊपर लगी पोलनेट की छतरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Polnet in Haldwani
हल्द्वानी। एसपी संचार गिरजा शंकर पांडे की पहल पर कोतवाली की छत पर पोलनेट छतरी लगा दी गई। अब पोलनेट के माध्यम से पुुलिसकर्मी देश के अन्य थानों और पुलिस कार्यालयों से सूचना का आदान प्रदान त्वरित गति से कर सकेंगे।
विज्ञापन

सिटी कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी भुवन चंद्र पाठक ने बताया कि हल्द्वानी में पोलनेट लगाया गया है। इस प्रकार का सेट अभी तक नैनीताल में है। अल्फा डिजाइन टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर विपिन कंडारी और निरीक्षक एकेएस बिष्ट के निर्देशन में पोलनेट छह घंटे में लगाया गया। पोलनेट का संचालन करने के लिए कंट्रोल रूम के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पोलनेट सेटेलाइट से जुड़ा सिस्टम है। इसके माध्यम से पुुलिस के अलावा, सीआरपीएफ, बीएसएफ का आईपी अड्रेस मालूम कर वायस मेल और ईमेल भेज सकते हैं। सेटेलाइट फोन की तरह बात भी कर सकते हैं। दक्षिण भारत से लेकर कश्मीर तक इस माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। इसको कंप्यूटर नेटवर्क से भी जोड़ा जाता है। आवश्यकता पड़ने पर अब हल्द्वानी से देश के किसी कोने में पुलिस अधिकारी संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान पुुलिस संचार विभाग के उपनिरीक्षक पीसी गिरी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, केएस रावत, केवल राम ने पोलनेट लगाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed