फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Political news.

किच्छा में मात्र 47.35 प्रतिशत हुआ मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Political news.
किच्छा उपचुनाव में सुरक्षा को लगे सीओ ओम प्रकाश शर्मा व पुलिस फोर्स। - फोटो : KITCHHA
किच्छा। नगरपालिका के वार्ड दो का उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। उपचुनाव में मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। कुल 47.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2946 मतदाताओं में से मात्र 1395 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। रविवार सुबह आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई शाम के पांच बजे तक आजादनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में बने तीन मतदान बूथों में मात्र 1395 मतदाता ही पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, सीओ ओम प्रकाश शर्मा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, ताहिर मलिक आदि मौजूद रहे।
सुरेश कोली के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
किच्छा। नगरपालिका के वार्ड दो की इस सीट पर आजादनगर, मलपुरा, सौनेरा, सुभाषनगर कॉलोनी, सुनेहरी फार्म के अलावा राधा स्वामी सत्संग क्षेत्र आता है। चुनाव में इस सीट पर ग्राम आजादनगर निवासी सुरेश कुमार कोली ने जीत हासिल की थी लेकिन गत वर्ष कोविड संक्रमण के चलते सभासद सुरेश का निधन हो गया था। उपचुनाव में उनकी पत्नी यशोदा और सूरजमुखी चुनाव मैदान में आमने सामने थी। अब देखना है कि इस चुनाव में कौन जीत हासिल करता है।
विज्ञापन

चुनाव के प्रति उत्साह रहा कम
किच्छा। आजाद नगर के सभासद के उपचुनाव में सुबह से ही मतदाताओं में चुनाव के प्रति उत्साह गायब दिखा। दोपहर 12 बजे तक मात्र 24 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक मात्र 47.35 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ साल की महिला ने मतदान में भाग लिया
किच्छा। पालिका के वार्ड दो के उपचुनाव में सौ वर्षीय पार्वती देवी ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया। पार्वती अपनी भांजी के साथ बूथ पर पहुंचीं और अपने मत का प्रयोग किया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका जन्म बांग्लादेश में हुआ था। संवाद

किच्छा उपचुनाव में मतदान करने जाती सौ वर्षीय महिला पार्वती देवी

किच्छा उपचुनाव में मतदान करने जाती सौ वर्षीय महिला पार्वती देवी- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed