{"_id":"4c61a6858321393833737ad2a446497b","slug":"police-will-patrol-cycle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाजारों में साइकिल से गश्त करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाजारों में साइकिल से गश्त करेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब भीड़ भाड़ वाले बाजारों में सुबह-शाम पुलिस के जवान साइकिल से गश्त करेंगे। एसएसपी का कहना है कि इस व्यवस्था से पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य सही रहेगा और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। पुलिस की मदद करने के लिए पंजाबी जन कल्याण समिति ने एसएसपी को छह साइकिलें दी हैं।
विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबुदई खुद साइकिल से सुबह सड़कों पर गश्त करते हैं। उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को बाइक से साथ ही साइकिल से भी गश्त करने की सलाह दी थी। गश्त के लिए एसएसपी छह साइकिलें खरीदकर शहर के प्रत्येक थानों में बांट चुके हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर पंजाबी जन कल्याण समिति के प्रदीप कक्कड़, सुभाष मोंगा, रमेश ने बुधवार को छह साइकिलें खरीदकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन के सामने एसएसपी को सौंपी। एसएसपी ने कहा कि भीड़ के बीच साइकिल से चलना आसान होगा। साथ ही ईंधन की भी बचत होगी।
विज्ञापन
मासूम ध्रुव लोगों में जगाएगा ट्रैफिक सेंस
यातायात पुुलिस के कहने पर तो जनता में अब तक ट्रैफिक सेंस नहीं आया है। अब पांच साल का मासूम ध्रुव अपनी ओजस्वी आवाज के दम पर लोगों में ट्रैफिक सेंस जगाएगा। एसएसपी ध्रुव की वीडियो कैसेट सुनकर काफी प्रभावित हुए। मासूम बताएगा कि हेलमेट नहीं पहनने से किसी की भी जान जा सकती है। सड़कों पर अतिक्रमण करने से क्या नुकसान होगा। पंजाबी जनकल्याण समिति ने मासूम का वीडियो कैसेट एसएसपी को दिया। यातायात विभाग की तरफ से यह कैसेट चौराहों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से बजाया जाएगा। ध्रुव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू आवाज में भी बोलता है।