{"_id":"611d74128ebc3e79de062085","slug":"police-should-immediately-register-cases-of-cyber-crime-haldwani-news-hld434973240","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध के मुकदमे तुरंत दर्ज करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध के मुकदमे तुरंत दर्ज करे पुलिस
विज्ञापन
हल्द्वानी में बैठक लेते आईजी। विज्ञप्ति
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। आईजी अजय रौतेला ने रेंज के पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि साइबर अपराध की घटना के तत्काल बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करें। शिकायतकर्ता को भी पुलिस के टोलफ्री नंबर 155260 पर घटना की पूरी जानकारी देनी होगी, जिससे पीड़ित का पैसा निकलने से बचाया जा सके।
आईजी रेंज (कुमाऊं) अजय रौतेला ने बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में सभी छह पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक में अपराधों की समीक्षा की। आईजी रौतेला ने कहा कि साइबर अपराधों को रोकने के साथ पीड़ित को राहत देने के लिए पुलिस आवश्यक कदम उठाए। इसी कारण मुकदमे को भी अनिवार्य किया गया है। बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी तेज की जाएगी। पुलिस अपने कार्यों को जनता के समक्ष पेश करेगी। सोशल मीडिया पर यदि कोई आपत्तिजनक फोटो या लेख अपलोड करता है तो पुलिस निगरानी सेल उच्चाधिकारियों को सूचित करेगा। पुलिस छोटे मामलों में काउंसलिंग कर संबंधित व्यक्ति को समझाएगी। आवश्यकता पर कार्रवाई भी करेगी।
राज्य स्तर पर चुनाव सेल गठित
आईजी ने कहा कि ड्रग्स टास्क फोर्स जिले के साथ थाना स्तर पर भी तैनात होगी। रक्षाबंधन और मोहर्रम पर पुलिस बाजार से लेकर क्षेत्र में निगरानी करेगी। अब विधानसभा चुनाव आने वाला है। इसे देखते हुए रेंज स्तर पर चुनाव सेल गठित कर दिया है। जिलों में भी चुनाव सेल सक्रिय कर दिया जाएगा। सीओ चुनाव सेल के नोडल अधिकारी रहेंगे। समीक्षा में पाया गया है कि वाहन चोरी के मामले मेें पुलिस ने 69 फीसदी कार्रवाई की है। इसी प्रकार डकैती के मामले में 90 फीसदी, चोरी के मामले में 56 फीसदी ही कार्रवाई की गई है। पुलिस को हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करनी होगी।
विज्ञापन
मदनलाल पुलिसमैन ऑफ द मंथ घोषित
आईजी ने बागेश्वर जिले के कपकोट थानाध्यक्ष मदनलाल को पुलिसमैन आफ द मंथ अवॉर्ड दिया। बताया कि मदनलाल ने जुलाई माह में विशिष्ट कार्य किया था।