{"_id":"662064b6f0c31f3ebd0bc1e4","slug":"police-registered-a-case-against-the-accused-who-committed-theft-after-apologizing-haldwani-news-c-8-1-hld1023-343343-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिस ने दर्ज किया माफी मांगकर चोरी करने वाले आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिस ने दर्ज किया माफी मांगकर चोरी करने वाले आरोपियों पर केस
विज्ञापन
हल्द्वानी। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी के घर चोरी के मामले में मुखानी पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह चोरी इसलिए चर्चा में है क्योंकि चोर वारदात के बाद अलमारी में एक संदेश लिखकर गए थे।
लोहरियासाल मल्ला गली नंबर एक ऊंचापुल निवासी प्रकाश चंद्र बहुगुणा के घर 11 अप्रैल को चोरी की वारदात हुई थी। मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर 60 हजार रुपये और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। जाते वक्त चोरों ने अलमारी और ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर संदेश लिखा ‘चोरी तो की पर सोना नहीं मिला, चोरी के लिए माफ करना’। यह संदेश जमकर वायरल हुआ था। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।