फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police negligence in prima facie investigation in case of death of student Anurag in haldwani

Haldwani: घायल छात्र को दोस्त समय से ले जाते अस्पताल तो बच जाती जान, हादसे के बाद इलाज में की लापरवाही

Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
सार

नौंवी के छात्र अनुराग गवन (15) की मौत के मामले में पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही की बात सामने आई है। हादसे में घायल अनुराग ने खुद अस्पताल जाने से मना कर दिया था तो दोस्त भी शांत हो गए। 

विज्ञापन
Police negligence in prima facie investigation in case of death of student Anurag in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लामाचौड़ के ईसाईनगर के रहने वाले नौंवी के छात्र अनुराग गवन (15) की मौत के मामले में पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही की बात सामने आई है। हादसे में घायल अनुराग ने खुद अस्पताल जाने से मना कर दिया था तो दोस्त भी शांत हो गए। जब हालत बिगड़ी तो वे उसे रात ढाई बजे 2.30 बजे अस्पताल ले गए। बेस अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनुराग की मौत हो गई।

विज्ञापन
अनुराग लामाचौड़ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार को पुलिस ने अनुराग की मां कीर्तिका को जानकारी दी कि उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मंगलवार को मां ने मुखानी पुलिस को दो दोस्तों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। उसमें कहा, दोस्त ने रविवार को फोन कर अनुराग को बर्थडे पार्टी में बुलाया था। अगले दिन पुलिस से बेटे की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज की जांच की। लामाचौड़ नायरा पेट्रोल पंप पर रविवार रात पौने 10 बजे अनुराग अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक पर जाते हुए दिख रहा है। वापस आते समय वह पंप के पास अपने आप सड़क पर गिरते हुए दिखाई पड़ा। इसके बाद दोस्त अनुराग को उठाता हुए नजर आया। जब वह उसे उठा नहीं पाता है तो पास में अपने घर जाकर चार दोस्तों को बुलाकर लाता है। बाइक को वे पेट्रोल पंप पर ही खड़ी करके अनुराग को घर ले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद अनुराग अस्पताल जाने से मना करते हुए भी सुनाई दे रहा है। इसके बाद रात 2:30 बजे जब अनुराग की नाक से खून आने लगता है तो दोस्त उसे बेस अस्पताल लेकर जाते हैं। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। उधर, एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का निकलकर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed