{"_id":"5e0ba3e18ebc3e87e915d7fd","slug":"police-chased-mischeif-on-the-ocassion-of-new-year-two-arrested-haldwani-news-hld3677806127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर हुड़दंग करते खदेड़े गए , दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर हुड़दंग करते खदेड़े गए , दो गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने कुलयालपुरा और टीपीनगर में मंगलवार की रात हुड़दंग कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसी प्रकार डिग्री कालेज के समीप चार किशोरों को पुलिस ने शोर मचाने पर पकड़ा लेकिन अभिभावकों को बुलाकर उनको छोड़ दिया। टीपीनगर में भी तीन नशेड़ी हंगामा करने पर पकड़े गए। देर रात तक युवकों का हो हल्ला चलता रहा।
कुलयालपुरा में मंगलवार की रात शराब पीकर युवक हुड़दंग करने लगे। सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने युवकों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से लावारिस स्कूटी मिलने पर उसे जब्त कर लिया। इस बीच डिग्री कालेज के समीप रोड पर चार किशोर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने मौके से एक आटो सीज कर लिया। चारों किशोरों के अभिभावकों को बुलाकर उनके बेटों की करतूत बताई और हिदायत देकर छोड़ दिया। टीपीनगर उपनिरीक्षक रमेश पंत ने शिवालिक के पास हुड़दंग कर रहे युवकों को डांट कर भगाया।
पुलिस ने धनपुरी में शराब बेच रहे व्यक्ति को पकड़कर 30 पाउच देशी शराब बरामद किया। इसी प्रकार रोड पर उधम मचा रहे दो बाइक सवार तीन नशेड़ियों को पुलिस ने दो बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों का पुलिस एक्ट में चालान कर दो पल्सर बाइक सीज कर दिया। वनभूलपुरा पुलिस ने शराब पीकर गौला पुल पर शराब पीकर डंपर चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चालक कमल अधिकारी चंपावत जिले के सिमलखेत पाटी का रहने वाला है। चालक का डीएल निरस्त करने के लिए भेजा जाएगा। बरेली रोड पर भी हंगामा कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर दूर हटाया।