{"_id":"6456a84b6603a3b2920faae6","slug":"police-caught-two-absconding-shooters-of-the-murder-case-ramnagar-news-c-8-1-132662-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पप्पी सागर हत्याकांड के फरार दो शूटरों को पुलिस ने काशीपुर दबोचे, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पप्पी सागर हत्याकांड के फरार दो शूटरों को पुलिस ने काशीपुर दबोचे, भेजा जेल
Sun, 07 May 2023 07:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 May 2023 07:03 PM IST
सार
0 अप्रैल को लूटाबढ़ में शिवलालपुर रियूनिया निवासी पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने आजम, रिजवान उर्फ सुक्खा, इरफान और साबिर उर्फ पंचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़े दोनों आरोपी।संवाद
विस्तार
बीते रविवार को हुई पप्पी सागर हत्याकांड में फरार चल रहे दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए शूटरों को पुलिस ने काशीपुर के केला मोड़ से पकड़ा। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 30 अप्रैल को लूटाबढ़ में शिवलालपुर रियूनिया निवासी पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने आजम, रिजवान उर्फ सुक्खा, इरफान और साबिर उर्फ पंचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि रजविंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र स्व. जोगेंद्र सिंह निवासी कचनालगाजी काशीपुर और रोहित पाटनी पुत्र स्व. नीलांबर पाटनी निवासी ग्राम पाटन लोहाघाट चंपावत हाल निवासी निजड़ा फार्म सैनिक कालोनी काशीपुर को काशीपुर के केला मोड़ से पकड़ा।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही थी। गिरफ्तार करने वालों में एसएसआई अनीस अहमद, पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी, एसआई तारा सिंह राणा, गगनदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन