{"_id":"69efbb86e9b3b8c1c8044a9f","slug":"pocso-fir-against-accused-for-molesting-minor-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-6106-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाबालिग से छेड़छाड़ पर आरोपी पर पॉक्सो में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाबालिग से छेड़छाड़ पर आरोपी पर पॉक्सो में प्राथमिकी
Tue, 28 Apr 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को 25 अप्रैल को बंबाघेर निवासी संजय ने अपनी दुकान में बुलाया। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी उनकी पुत्री को दुकान के एक कमरे में बहला फुसलाकर ले गया। आरोपी छेड़छाड़ व जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। वह आरोपी के कब्जे से बमुश्किल निकलकर घर आई जहां उसने आप बीती परिजनों को सुनाई। कहा कि जब वह आरोपी की दुकान में विरोध करने पहुंचे तो गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने उन पर अपना कुत्ता छोड़ दिया जिसने उनकी पुत्री को काटकर घायल कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन