फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PNG and CNG are cheaper in Uttarakhand

CNG-PNG Price Reduce: उत्तराखंड में पीएनजी और सीएनजी की नई दरें लागू, वैट की दर घटाई; आदेश जारी

Mon, 17 Mar 2025 02:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर की दरों में बड़ी कटौती की है। उत्तराखंड में पीएनजी व सीएनजी सस्ती हुई है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
PNG and CNG are cheaper in Uttarakhand
उत्तराखंड में पीएनजी व सीएनजी सस्ती

विस्तार

प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) अब सस्ती होगी। प्रदेश सरकार ने वैट दरें घटा कर पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत तय की है। सोमवार को वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक पीएनजी व सीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लिया जाता था। दरें कम करने से प्रदेश में सीएनजी उत्तर प्रदेश व हिमाचल से भी सस्ती होंगी। नई दरें आज से लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और हिमाचल की तुलना में उत्तराखंड में सीएनजी पर वैट अधिक होने से महंगी थी। जिससे उत्तराखंड आने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से सीएनजी भरते थे। खपत कम होने से प्रदेश को राजस्व का नुकसान हो रहा था। हिमाचल प्रदेश में पीएनजी पर 10 प्रतिशत व सीएनजी पर 13.75 प्रतिशत वैट है। जबकि उत्तर प्रदेश में पीएनजी पर चार प्रतिशत व सीएनजी पर 12.5 प्रतिशत वैट लागू है। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संवर्द्धन के साथ ही प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ाने के लिए वैट दरें घटाई है। प्रदेश में अब पीएनजी पर पांच प्रतिशत और सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश के 1124 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं होंगी स्थापित, 84 पीएमश्री स्कूलों के लिए 68 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्राकृतिक गैस पर 20 प्रतिशत वैट से प्रदेश सरकार को सालाना 35 से 38 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था। अब नई दरें लागू होने से राजस्व में लगभग 15 करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन सरकार का मानना है कि प्राकृतिक गैस सस्ती होने से खपत बढ़ेगी और राजस्व भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed