फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PMGSY could construct only 0.25 km of road in five months.

Nainital News: पांच महीने में पीएमजीएसवाई बना सका सिर्फ 0.25 किमी सड़क

Wed, 26 Aug 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 26 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
PMGSY could construct only 0.25 km of road in five months.
भीमताल (नैनीताल)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग जिले में पांच महीने में सिर्फ 0.25 किमी सड़क बना पाया है। विभाग को 31.04 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य मिला है। विभाग की जिले में 0.81 प्रतिशत प्रगति रिपोर्ट है। इसी रिपोर्ट के आधार पर पीएमजीएसवाई विभाग बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी श्रेणी में बना हुआ है। भीमताल विकास भवन में आयोजित बैठक में बीते दिनों डीएम ललित मोहन रयाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। जगह-जगह सड़कों के गड्ढों को भी सही करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार पीएमजीएसवाई विभाग को जिले में 31.04 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य मिला है। ज्योलीकोट खंड को 11.11 किमी के सापेक्ष प्रगति शून्य, हल्द्वानी खंड को लक्ष्य 7.98 किमी, प्रगति शून्य, काठगोदाम खंड को लक्ष्य 12.31 किमी और प्रगति 0.25 किमी ही हो पाई है।
विज्ञापन

कोट
पीएमजीएसवाई विभाग को लक्ष्य के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य समय से पहले और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में भी प्रगति रिपोर्ट बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जल्द अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -ललित मोहन रयाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed