फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Uttarakhand Rally: PM will come to Haldwani, every step of the way

PM Modi Uttarakhand Rally: पीएम मोदी आएंगे हल्द्वानी, हो रही चप्पे-चप्पे की निगहबानी

Thu, 30 Dec 2021 10:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 30 Dec 2021 10:21 AM IST
सार

प्रधानमंत्री जनसभा के लिए 13 पुलिस अधीक्षक, 10 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी, 58 निरीक्षक, 278 उपनिरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 35 हेड कांस्टेबल, 800 सिपाही, 30 महिला सिपाही, ट्रैफिक के 30 सिपाही, आठ कंपनी दो प्लाटून पीएसी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई है।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Rally: PM will come to Haldwani, every step of the way
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए आसमान से लेकर जमीन तक सुरक्षा की निगहबानी की जा रही है। जनसभा स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंच सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए एसपीजी के 50 कमांडो ने मोर्चा संभाला है।

विज्ञापन


छतों और घरों पर पुलिस का पहरा
डीजीपी अशोक कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री जनसभा के लिए 13 पुलिस अधीक्षक, 10 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी, 58 निरीक्षक, 278 उपनिरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 35 हेड कांस्टेबल, 800 सिपाही, 30 महिला सिपाही, ट्रैफिक के 30 सिपाही, आठ कंपनी दो प्लाटून पीएसी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई है। सड़कों पर सिर्फ फोर्स की फोर्स नजर आ रही है। मैदान के इर्द गिर्द छतों और घरों पर पुलिस का पहरा लगाया गया है।
विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Rally: आज उत्तराखंड में पीएम मोदी, 17547 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


छतों पर अत्याधुनिक असलहों और दूरबीन से लैस जवान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वीआईपी एमबी इंटर कालेज गेट के सामने से प्रवेश करेंगे। कुल्यालपुरा तिराहा से एमबी इंटर कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग को वीवीआईपी बनाया गया है। आम जनता इस मार्ग से प्रवेश नहीं करेगी। आम लोग डिग्री कालेज के बगल के रास्ते से प्रवेश करेंगे।

पुलिस ने एमबी इंटर कालेज के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों को बंद कर उन पर सफेद पर्दा लगा दिया है। इसी प्रकार एयरोड्रम रोड पर दुकानें बंद करा दी गई हैं। इन दुकानों पर भी पर्दा लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर नजर

पुलिस तीन दिनों से सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है। किसी की टिप्पणी देखने के बाद पुलिस तत्काल उसे पूछताछ के लिए बुला रही है।

नहर और जंगल में भी छानबीन
जनसभास्थल के इर्द गिर्द आने वाली नहरों को भी एंटी सेबोटॉज से जांचा गया है। संदिग्धों की तलाश करने के लिए बुधवार को रामपुर रोड और चोरगलिया क्षेत्र के जंगलों में वन विभाग की टीमों के साथ पुलिस ने काबिंग की गई।

ड्यूटी में कोताही नहीं होगी बर्दास्त: कमिश्नर
 नगर निगम में हुई बैठक में कमिश्नर दीपक रावत ने प्रधानमंत्री की जनसभा में लगे अधिकारियों को जिम्मेदारियों के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोताही किसी भी दशा में नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने तैनाती स्थल का निरीक्षण कर लें। अपने साथ लगे प्रभारियों व अधिकारियों से फोन नम्बर शेयर कर लें।

कार्यक्रम स्थल के आसपास और पार्किंग स्थलों में शौचालय एंव पानी के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती करना भी सुनिश्चित करें। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, डीआईजी निलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मेयर जोगेेंद्र रौतेला, प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने किया दौरा
मुख्य सचिव एसएस संधू ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को गंभीरता को लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed