फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players will play Kabaddi, Kho-Kho, boxing, badminton and football on Nainital Road

Nainital News: नैनीताल रोड पर कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और फुटबाल खेलेंगे खिलाड़ी

Thu, 28 Dec 2023 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 Dec 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Players will play Kabaddi, Kho-Kho, boxing, badminton and football on Nainital Road
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। शहर की मुख्य सड़क नैनीताल रोड पर कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, हॉकी आदि खेलते हुए खिलाड़ी नजर आएं, तो चौंकिएगा नहीं। 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय ध्वज के 16 जनवरी को हल्द्वानी पहुंचने पर यह आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


प्रदेश में अक्तूबर-नवंबर-2024 में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए राज्य सरकर तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रीय खेल के लिए माहौल बनाने और प्रचार-प्रसार के लिए नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय ध्वज को अब प्रदेश भ्रमण पर भेजा जा रहा है। तीन जनवरी को हरिद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम से यह ध्वज पर्वतीय जिलों के लिए निकलेगा जो 16 जनवरी को नैनीताल जिले में पहुंचेगा। हल्द्वानी शहर में इस ध्वज का स्वागत किया जाएगा साथ ही रैली निकाली जाएगी। इसके लिए जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की ने बुधवार को सभी कोच के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बताया कि 16 जनवरी को नैनीताल रोड पर बियरशिवा स्कूल के पास से स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी तक खेल रैली निकाली जाएगी। रैली के दौरान सड़क पर हॉकी, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, जूडो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबाल, साइकिलिंग, जुजित्सू, हैंडबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल सहित अन्य खेल खेलकर लोगों को खेल और 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति आकर्षित करेंगे। बताया कि यह खेल एक तरह से प्रदर्शनी खेल होंगे, जिससे लोगों को 38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले खेलों के बारे में भी बताया जा सके। इस आयोजन में खेल विभाग के विभिन्न खेल सेंटरों में रजिस्टर्ड एक हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। साथ ही शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को भी इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed