फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pickup was picking up the injured in the accident

हादसे में घायल को उठा रहे थे पिकअप ने मारी टक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pickup was picking up the injured in the accident
घायल को ले जाते राहगीर - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। सड़क पर गिरे बाइक सवार को उठा रहे चार लोगों को अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि सभी लोग बच गए।
विज्ञापन

चांदपुर के चौपुला कला निवासी इलियास बाइक से कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। बौर पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पास ही दुकान पर बैठे गौरव कुमार, महेंद्र कुमार निवासी मेन बाजार अल्मोड़ा, भास्कर गजरौला निवासी बजूनियां हल्दू इलियास की मदद के लिए पहुंचे। ये घायल इलियास को उठा रहे थे, अचानक पीछे से आई पिकअप ने चारों को टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेजा गया और बाइक सवार को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पिकअप चालक की ओर से गलती स्वीकार करते हुए चारों का इलाज कराने और क्षतिग्रस्त बाइक ठीक कराने की जिम्मेदारी लेने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed