{"_id":"5e8f69b08ebc3e7738598bc4","slug":"petrol-and-diesel-sales-plummet-by-10-to-15-per-cent-haldwani-news-hld3796694136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: पेट्रोल और डीजल की सेल हुई धड़ाम, दस से पंद्रह फीसदी रह गई खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown: पेट्रोल और डीजल की सेल हुई धड़ाम, दस से पंद्रह फीसदी रह गई खपत
Fri, 10 Apr 2020 11:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Car
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के साथ ही पेट्रोल और डीजल की सेल भी धड़ाम हो गई है। जिले के 70 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की बिक्री महज दस प्रतिशत तक रह गई है, जबकि डीजल की बिक्री 15 प्रतिशत तक रह गई है।
नैनीताल जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 70 पेट्रोल पंप हैं। सामान्य दिनों में 150 किलो लीटर पेट्रोल और 250 किलो लीटर डीजल की बिक्री होती है। लॉकडाउन के बाद पेट्रोल और डीजल की खपत एकदम गिर गई। पेट्रोल, डीजल की डिमांड कम होने पर पंप स्वामी भी कम तेल मंगा रहे हैं।
पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि जिले में इस समय एक दिन में 15 किलो लीटर पेट्रोल और 50 किलो लीटर डीजल की खपत हो रही है। बताया कि माल का ढुलान होने के कारण डीजल की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की बिक्री गिर गई है। बिक्री अब सिर्फ नाममात्र की रह गई है। आवश्यक वस्तु अधिनियम में आने के कारण सभी पेट्रोल पंप खुलने अनिवार्य हैं। बिक्री न होने के कारण पंप स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिचालन संबंधी सभी खर्च करने पड़ रहे हैं। - वीरेंद्र सिंह चड्ढा, अध्यक्ष, पर्वतीय पेट्रोलियम एसोसिएशन