फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Petition in High Court against BJP State President, hearing today

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, सुनवाई आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Petition in High Court against BJP State President, hearing today
नैनीताल। पुस्तकालय निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। याचिकाकर्ता ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। हाईकोर्ट बुधवार (आज) को याचिका पर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल ने हरिद्वार विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ पुस्तकालय निर्माण में डेढ़ करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि हरिद्वार विधायक रहते हुए मदन कौशिक ने वर्ष 2010 में अपनी विधायक निधि से 16 पुस्तकालयों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए लेकिन आज तक ये पुस्तकालय नहीं बने, जबकि डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था। जिन स्थानों पर पुस्तकालय होने दर्शाए गए हैं, वहां बरातघर, निजी आवास, धर्मशालाएं आदि हैं।
विज्ञापन

इस मामले में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) थी। आरईएस के तत्कालीन इंजीनियर ने बिना अस्तित्व में आए ही इन पुस्तकालयों का निरीक्षण किया और तत्कालीन सीडीओ ने डेढ़ करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया। मामले को भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बताते हुए याचिकाकर्ता ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed